डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी (उत्तर प्रदेश)। श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज के बुलानाला परिसर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, महाराजा अग्रसेन और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।
प्रबंध तंत्र के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक शिल्पकार और मार्गदर्शक हैं, जो चरित्र, संस्कार और राष्ट्रप्रेम का निर्माण करते हैं। प्रबंधक डॉ. मधु अग्रवाल ने शिक्षकों को संस्था की आत्मा और समाज के भविष्य का निर्माता बताया। वहीं, प्राचार्या प्रो. मिथिलेश सिंह ने कहा कि शिक्षक की असली उपलब्धि विद्यार्थियों की सफलता और उनके जीवन में आया सकारात्मक परिवर्तन है।
इस अवसर पर शिक्षाशास्त्र विभाग की प्रभारी प्रो. अनिता सिंह के निर्देशन में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सुहानी पटेल ने प्रथम, प्रियांशी जायसवाल ने द्वितीय और सुमन साहनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। अतिथियों ने छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। इस दौरान कॉलेज के प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित रहीं।


0 टिप्पणियाँ